हीरा (diamond): यह सर्वाधिक कठोर और मूल्यवान रत्न होता है। यह सफेद गुलाबी पीले तथा काले रंग में पाया जाता है। ज्योतिष की दृष्टि से यह शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि रत्न माना गया है।
पन्ना (Emerald): यह हरा या सफेद मिश्रित हरे रंग का रत्न होता है यह पारदर्शी तथा अपारदर्शी दोनों ही प्रकार का होता है इसे बुध ग्रह का प्रतिनिधि रत्न माना जाता है।
पुखराज (Yellow Sapphire): यह पीले अथवा सफेद रंग का रत्नीय पत्थर होता है। यह पारदर्शी होता है। ज्योतिष की दृष्टि से इसे बृहस्पति का प्रतिनिधि रत्न माना जाता है।
नीलम (Blue Sapphire): नीलम मोर की गर्दन के समान गहरे नीले रंग का अथवा पारदर्शी हल्के नीले रंग का रत्न होता है गहरे नीले रंग के नीलम को बैंकॉक का नीलम कहते हैं हल्के नीले रंग के पारदर्शी नीलम को सिलोनी नीलम कहते हैं यह शनि ग्रह का प्रतिनिधि रत्न होता है।
माणिक (Ruby): यह रत्न लाल रंग का श्रेष्ठ होता है, किंतु श्याम वर्ण मिश्रित, लाल रंग के भी माणिक होते हैं। इसे सूर्य का प्रतिनिधि रत्न माना जाता है। जहां तक इसके प्रभाव का प्रश्न है लाल व श्याम मिश्रित लाल रंग वाले दोनों का प्रभाव समान ही होता है।
मूंगा (Coral): यह प्रायः लाल, सिंदूरी तथा सफेद रंगों का होता है। इसे मंगल ग्रह का प्रतिनिधि रत्न माना गया है।
मोती (Pearl): प्रायः सफेद रंग का आबदार रत्न होता है। साथ ही यह हल्के गुलाबी तथा हल्के पीले रंगों में भी प्राप्त होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे चंद्रमा का रत्न माना गया है।
गोमेद (Hessonite): यह कालापन लिए हुए लाल रंग का अथवा पीलापन मिश्रित लाल रंग का होता है।साथ ही यह गोमूत्र के रंग का भी होता है इसे राहु ग्रह का प्रतिनिधि रत्न माना गया है।
लहसुनिया (Cat’s eye): इसका रंग कुछ कालापन लिए हुए हरा या पीला भी होता है। इसमें बिल्ली की आंख के समान धारी होने से इसे विडालाक्ष Cat’s eye भी कहते हैं। यह केतु ग्रह का प्रतिनिधि रत्न होता है।
Aries | मेष
Taurus | व्रषभ
Gemini | मिथुन
Cancer | कर्क
Leo | सिंह
Virgo | कन्या
Libra | तुला
Scorpio | वृश्चिक
Sagittarius | धनु
Capricorn | मकर
Aquarius | कुम्भ
Pisces | मीन
Previous
Next
Get Appointment
Our Spring Sale Has Started
You can see how this popup was set up in our step-by-step guide: https://wppopupmaker.com/guides/auto-opening-announcement-popups/